रांची में संपूर्ण लॉकडाउन के बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा

  • Jun 13, 2021
Khabar East:After-the-complete-lockdown-in-Ranchi-there-was-silence-on-the-streets
रांची,13 जूनः

झारखंड सरकार ने शनिवार शाम से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। रविवार को वीकेंड होने की वजह से काफी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकल जाते थे। इसे देखते हुए रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है। शहर के जिन सब्जी मंडी में रोजाना सुबह-सुबह हजारों लोगों की भीड़ हुआ करती थी, उस खादगढ़ा सब्जी मंडी में न तो एक भी दुकानें लगी और न कोई खरीदार पहुंचा। पूरे शहर में लॉकडाउन का असर दिख रहा है। सड़कें सुनसान हैं और नाम मात्र के वाहनों का आवागमन हो रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए शहर में 600 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जो कुछ चौक चौराहे पर वाहनों की जांच भी कर रहे हैं। इधर मानसून के प्रवेश के कारण मौसम में हुए बदलाव का भी असर दिख रहा है।

 वीकेंड के अलावा दूसरे दिन भी भीड़ न हो इसलिए व्यवसायियों से होम डिलीवरी पर अधिक जोर देने की अपील की गई है। इधर, रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि शहर में अनावश्यक काम से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: