भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

  • Dec 02, 2025
Khabar East:BJP-MLA-Dr-Prem-Kumar-becomes-Speaker-of-Bihar-Legislative-Assembly
पटना,02 दिसंबरः

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक डॉ। प्रेम कुमार को निर्विरोध और सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अगला अध्यक्ष चुना गया। चुनाव की औपचारिक घोषणा होते ही सदन में हर हर महादेवऔर जय श्री रामके नारे गूंज उठे। विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवद गीता के श्लोक से की। उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने सर्वसहमति से मुझे चुना, इसके लिए मैं आभारी हूं। अध्यक्ष के रूप में मेरा कर्तव्य होगा कि मैं सदन के नियमों का पालन करते हुए सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करूं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि विचारों की विविधता के बीच संवाद को बढ़ावा मिले। हमें जनता की सेवा का अवसर मिला है। मेरे लिए सरकार और विपक्ष दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे नीतीश कुमार ने दी बधाई चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद प्रेम कुमार को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए और उन्हें बैठाकर बधाई दी। सीएम नीतीश कुमार ने उनकी जीत पर पूरे सदन की तरफ से शुभकामनाएं दीं और सभी नवनिर्वाचित विधायकों को भी बधाई दी।

 तेजस्वी यादव ने डॉ. प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दल और लालू प्रसाद यादव की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं हैं। तेजस्वी ने कहा कि प्रेम कुमार ज्ञान और मोक्ष की धरती से आते हैं, इसलिए उस धरती को भी नमन है। तेजस्वी ने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को साथ लेकर चलेंगे और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए किसी को निराश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: