बेरमो उपचुनाव को लेकर फुसरो में लगी भाजपा की महिला चौपाल, पूर्व सीएम ने जेएमएम-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

  • Oct 19, 2020
Khabar East:BJPs-women-chaupal-in-Fusro-regarding-Bermo-by-election-former-CM-strongly-targeted-JMM-Congress
बेरमो,19 अक्टूबरः

 बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है नेताओं द्वारा ताबड़तोड़ बैठक की जा रही है। एक तरफ महिला चौपाल के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास महिला वोटरों को एकत्रित करने में जुटे। वहीं महागठबंधन भी अब इस उपचुनाव में अपने स्टार प्रचारकों को उतारने में लगे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास महिला चौपाल में सूबे के हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व की भाजपा सरकार ने संपत्ति को एक रुपये में रजिस्ट्री आदि योजना शुरू की थी, लेकिन, वर्तमान सरकार ने इसे बंद कर दिया है। भाजपा सरकार की सोच थी नारी शक्ति जबतक आगे नहीं बढ़ेगी तबतक राज्य आगे नहीं बढ़ेगा। इसी सोच को लेकर महिलाओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ाया था। वहीं गिरिडीह से पांच बार सांसद रह चुके रविंद्र कुमार पांडे एनडीए के बैनर से गायब दिखे। जिससे भाजपा की अंतर्कलह खुलकर सामने दिख रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: