रांची एयरपोर्ट पर विमान का बॉयलर फटा, यात्रियों ने किया हंगामा

  • Oct 21, 2018
Khabar East:Boiler-cracked-on-Ranchi-Airport-passengers-commute
रांची,21 अक्टूबरः

रांची एयरपोर्ट पर कोलकाता जाने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल एयर एशिया का विमान संख्या आई 5 549 से यात्रियों को कोलकाता जाना था लेकिन ऐन मौक़े पर विमान की काफ़ी गर्म हो गई। जैसे ही विनाम स्टार्ट किया गया, उसका एक बॉयलर फट गया। इसके बाद यात्रियों को विमान से नीचे उतार लिया गया। यात्रियों के काफी हंगामे के बाद Air Asia ने एक और विमान बुलाया। वह भी तकनीकी वजहों से उड़ान नहीं भर सका। लिहाज़ा यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों के हंगामे की सूचना पर हतिया की पुलिस आनन फ़ानन में रांची एयरपोर्ट पहुंची और लोगों को समझना बुझाना शुरू किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। बाद में एयर एशिया के प्रबंधक ने बैंगलुरू से विमान भेज दिल्ली और कोलकाता भेजने का प्रबंध किया तब जाकर यात्री शांत हुए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: