हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित जीटी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बिहार के जहानाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर राजरप्पा मंदिर जा रही एक बस पलट गई। बस में 30 श्रद्धालु सवार थे जिसमें 14 से अधिक लोगों की घायल होने की खबर है। वहीं एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना अंतर्गत धामक पुर गांव से सभी रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी बीच चौपारण के जीटी रोड के पिपरा के पास बस पलटने से 14 से अधिक लोग घायल हो गए। बस संख्या बीआर 25 पीए 1455 में सवार 20 वर्षीय एक युवक सिकंदर कुमार (पिता बिनोद यादव) की मौत हो गई। घटना अहले सुबह साढ़े तीन बजे की है।घटना में 14 लोग घायल हैं जिनमें तीन गम्भीर है।
यह भी पढ़ेंः खूंटी में ग्रामीणों ने रांची पुलिस को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक
घायलों में संजू देवी उम्र 40 वर्ष पति रमेश कुमार जहानाबाद, जीतू कुमार उम्र 10 वर्ष पिता पिंटू कुमार, आयुष कुमार पिता पिंटू कुमार, सिकंदर कुमार उम्र 20 वर्ष पिता विनोद यादव, यशोमती देवी उम्र 60 वर्ष पति बाबूलाल, शुभम कुमार उम्र 10 वर्ष पिता बाल्मिकी प्रसाद, वर्षा कुमारी उम्र 10 वर्ष पिता राजू कुमार, गांगो देवी उम्र 45 वर्ष पति रामप्रवेश प्रसाद, लीला देवी उम्र 45 वर्ष पति संजय प्रसाद, रूबी देवी उम्र 32 वर्ष पति पिंटू कुमार, लालागोप उम्र 60 वर्ष पिता रामसेवक गोप, विंदेश्वर गोप उम्र 65 वर्ष पिता रामस्वरूफ गोप घायल हैं जिसे प्राथमिक इलाज के बाद कुछ को रेफर किया गया है।