रांची से हैदराबाद जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

  • Jan 16, 2019
Khabar East:Emergency-landing-of-flight-from-Ranchi-to-Hyderabad-child-and-survivors
रांची,16 जनवरीः

रांची एयरपोर्ट पर बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लाया गया। विमान में यात्रियों के साथ राज्य के डीजीपी डी के पांडे भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान भरने के बाद वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लाया गया। दोपहर 11:00 बजे हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। उसके आधे घंटे उड़ान भरने के बाद लगभग 11:30 बजे विमान वापस एयरपोर्ट पर आ गई। विमान में बैठे सभी यात्रियों को 2:30 बजे की दिल्ली जानेवाली इंडिगो फ्लाइट से हैदराबाद भेजा गया। लगभग 100 से अधिक यात्रियों के होने की सूचना बताई जा रही है, जिसमें राज्य के डीजीपी डी के पांडे भी मौजूद थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: