झारखंड में चुनाव से से पहले पांच आईपीएस व 43 डीएसपी का तबादला

  • Oct 16, 2019
Khabar East:Five-IPS-and-43-DSPs-transferred-before-elections-in-Jharkhand
रांची,16 अक्टूबरः

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला  जारी है। राज्य सरकार ने पांच प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) और 43 अनुमंडल पुलिस अधिकारी (DSP) का तबादला कर दिया है। इसको लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, 43 डीएसपी में से चार रांची जिले के डीएसपी हैं। इनमें हटिया के डीएसपी प्रभात बरवार का तबादला विशेष शाखा में कर दिया गया है जबकि विनीत कुमार को हटिया का सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है। इसी तरह जितवाहन उरांव को यातायात विभाग में डीएसपी बनाया गया है। वहीं, अब खलारी के डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह का मुख्यमंत्री की सुरक्षा में योगदान देंगे।

इससे पहले एक अक्टूबर को झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया था। रांची के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर को खूंटी का एसपी बनाया गया था। वहीं खूंटी, तोरपा के एसडीपीओ ऋषभ झा को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: