हेमंत कैबिनेट ने 17 एजेंडों पर लगाई मुहर, मंत्रियों के लिए स्मार्ट सिटी में बनेगा बंग्ला

  • Oct 22, 2021
Khabar East:Hemant-cabinet-stamps-17-agendas-bungalow-will-be-built-in-smart-city-for-ministers
रांची,22 अक्टूबरः

झारखंड के मंत्री अब स्मार्ट सिटी में बने बंग्ले में रहेगें और इसके लिए सरकार ने प्रकिया शुरू कर दी है। झारखंड के हेमन्त कैबिनेट ने 11मंत्रियों के लिए 11 बंगले बनाए जाने की स्वीकृति दे दी है। बंगला के निर्माण के लिए खर्च होने वाली राशि 69 करोड़ 80 लाख रूपये है जिसकी सरकार ने स्वीकृति दी गयी है। मंत्रियों के बंगले का निर्माण 10 एकड़ की भूमि पर किया जाएगा। झारखंड में हेमन्त कैबिनेट की इस बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी है,जिसमें रांची के स्मार्ट सिटी में कैबिनेट के 11 मंत्रियों के लिए बंगला बनाने का निर्णय प्रमुख है। इसके साथ ही नक्सलियों के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है। इसके तहत आत्मसमर्पण करने वाले कैदियों को ओपेन जेल में रखा जाएगा। इसके साथ ही राज्य योजना अंतर्गत स्वस्थ्य हो चुके मानसिक दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं देखभाल के लिए हाफवे  के संचालन की स्वीकृति दे दी गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: