कालिझोरा के पास फिर भूस्खलन, यातायात ठप

  • Jun 27, 2022
Khabar East:Landslide-again-near-Kalijhora-traffic-stalled
सिलीगुड़ी, 27 जूनः

भूस्खलन के कारण 10 नम्बर राजमार्ग पर एक बार फिर यातायात ठप हो गया। सोमवार तड़के कलिम्पोंग जिले के कालिझोरा के पास भूस्खलन हुआ है। जिसकी वजह से सिक्किम को जोड़ने वाले राजमार्ग पर सुबह से ही यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को कालिझोरा के पास बिरिकधारा में भी भूस्खलन हुआ। शाम के समय जिला प्रशासन ने भूस्खलन मलबा को हटाकर राजमार्ग पर यातायात को सामान्य किया गया। फिर सोमवार उसी जगह पर बड़ा भूस्खलन हुआ। नतीजतन, राजमार्ग संख्या 10 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। राजमार्ग पर असंख्य वाहनों की लाइन लग गयी। संबंधित विभाग ने आज सुबह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अर्थ मूवर लगाकर भूस्खलन को हटाना शुरू कर दिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: