नकाबपोश अपराधियों ने पेट्रोल पंप से लूटे नौ लाख रुपए

  • Oct 09, 2019
Khabar East:Masked-criminals-looted-nine-lakh-rupees-from-petrol-pump
रांची,09 अक्टूबरः

नगड़ी थानाक्षेत्र के प्रेमनगर में पेट्रोल पंप से नौ लाख रुपये की लूट  हो गई। नकाबपोश अपराधियों  ने हथियार के बल पर घटना को मंगलवार रात अंजाम दिया। लूटपाट के दौरान कर्मचारियों से मारपीट भी की गई। पेट्रोल पंप प्रबंधन की शिकायत पर नगड़ी थाने में इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बिरसा पेट्रोप पंप के मैनेजर सुनील कुमार साह ने बताया कि सात से आठ हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 9 लाख 22 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। हालांकि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के चलते पुलिस को जांच में परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक यह पेट्रोप पंप भाजपा नेता देव कुमार धान का है। इससे पहले भी यहां एक बार लूट की घटना हो चुकी है। पेट्रोल पंप कर्मियों के अनुसार नवरात्र और दशहरा की छुट्टी के चलते तीन दिन की बिक्री की राशि बैंक में जमा नहीं हो पायी थी। इसलिए 9 लाख 22 हजार रुपया कार्यालय में रखा हुआ था। सभी लुटेरे नकाब पहने हुए थे और हथियारों से लैस थे। लूट के दौरान कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया गया था। पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: