1 लाख का कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, कई घटनों में रहा शामिल

  • Nov 10, 2018
Khabar East:Notorious-one-lakh-rewarded--maoist-arrested
दंतेवाड़ा, 10 नवम्बर:

बस्तर में आगामी चुनाव के पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबालों ने 1 लाख ईनामी कुख्यात हार्डकोर नक्सली वेट्टी हड़मा को गिरफ्तार करने में सफालता प्राप्त की है। हड़मा की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, उस पर एक लाख का इनाम भी था। वो कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली वेट्टी हड़मा परचेली के जंगलों से CRPF और कटेकल्याण पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। मतदान के दौरान नक्सली वारदात की आशंका में सुरक्षा बलों को उसकी तलाश थी। वेट्टी हड़मा परचेली पंचायत कमेटी का अध्यक्ष था। वेट्टी हड़मा प्रेशर बम लगाने, आगजनी की कई घटनाओं सहित कई वारदातों में शामिल था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: