ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने नड्डा के समर्पण और नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की कामना की तथा भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद की प्रार्थना की।
सीएम माझी ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय जेपी नड्डा जी को हार्दिक जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका समर्पण और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भगवान जगन्नाथ आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद दें।”