पुलिस ने 15 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Mar 06, 2021
Khabar East:Police-arrested-two-smugglers-with-15-kg-of-cannabis
रांची,06 मार्चः

 तोरपा रनियां पुलिस ने 15 किलो गांजा और तीन मोबाइल के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर रनियां के रास्ते खूंटी आ रहे हैं। इसी सूचना पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ तोरपा ओपी तिवारी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम द्वारा जब अभियान चलाया गया तो एनएचपीसी मैदान के पास एक लड़का भारी भरकम बैग लेकर पेड़ के नीचे खड़ा था। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो वह भागने लगा। तबतक छापेमारी टीम ने दौड़ा कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रभात समीर सुरीन बताया। पुलिस ने उसके बैग से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। प्रभात समीर रनियां थाना क्षेत्र के कोटांगेर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका ओडिशा का दोस्त मिलोन पुजारी दो सप्ताह पूर्व में उसे 15 किलो गांजा लाकर दिया था। उसी में से पांच किलो लेकर वह आया था। पुलिस ने बाकी 10 किलो गांजा रनियां के किराए के मकान से बरामद किया। प्रभात समीर की निशानदेही पर तस्कर मिलोन पुजारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: