राजधानी के 3 हुक्का बार में पुलिस की रेड, जब्त किए नशे के सामान

  • Oct 23, 2021
Khabar East:Police-raid-in-3-hookah-bars-of-the-capital-confiscated-intoxicants
रायपुर,23 अक्टूबरः

राजधानी के कई होटल और क्लब में देर रात तक हुक्का और शराब पार्टी चलती रहती है। लोगों का लोगों का जमावड़ा भी लगा रहा और पुलिस का डर भी नहीं दिखता।

लेकिन शुक्रवार की रात रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का बार में छापेमारी कर नशे का सामना जब्त किया है।

ज्ञातव्य है कि शुक्रवार की एसपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री बघेल ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। उन्होंने हुक्का बार पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया। बावजूद इसके राजधानी रायपुर के कई इलाकों में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था।

हुक्का बार संचालन की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने तेलीबांधा इलाके के तीन हुक्काबारों पर दबिश देकर हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में पुलिस की टीम ने हाफ एंड हाफ, व्हाइट आर्क कैफे और मिनिस्ट्री कैफे हुक्का बारा में दबिश दी।

इस दौरान पुलिस की टीम पाया कि यहां कैफे की आड़ में नशे की नर्सरी लगी हुई थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: