कोविड-19 चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी पर लगा रेप का आरोप, हिरासत में

  • May 22, 2020
Khabar East:Policeman-posted-at-Kovid-19-check-post-accused-of-rape-in-custody
रांची,22 मईः

झारखंड में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गांव वालों ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की है। मामला कोवाली थाना क्षेत्र इलाके का है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान की ड्यूटी झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित पालीडीह पर लगी है। सुग्रीव कोरवा एसआईआरबी के आरोपी जवान की कोविड-19 चेक पोस्ट पर तैनाती थी। उसी ने कथित तौर पर युवती से रेप किया है।

 पीड़ित युवती ने सबसे पहले घटना के बारे में घर वालों को जानकारी दी। युवती के पिता ने मुखिया संजय सरदार और झामुमो नेता गणेश सरदार सहित कई गांव वालों के मामले के बारे बताया। इसके बाद गांव के लोग मुखिया के नेतृत्व में सामुदायिक भवन पहुंचे और आरोपी जवान की पिटाई कर दी। इसके बाद डीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही अधिकारियों ने 24 घंटे में उसे चेक पोस्ट से हटाने का आश्वासन भी दिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: