बलात्कार की शिकार नौवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

  • Feb 16, 2020
Khabar East:Rape-victim-ninth-grade-student-commits-suicide
जलपाईगुड़ी,16 फरवरीः

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बलात्कार पीड़िता एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा ने गुरुवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर झूल गयी। उससे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। अधिकारियों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने लड़की से उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया, जब घर में कोई नहीं था। उसके जाने के बाद लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। लड़की के पिता ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: