हथियार के साथ छह अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बंगाल जा रही थी असलहे की खेप

  • Mar 06, 2021
Khabar East:Six-interstate-smugglers-arrested-with-weapons-consignment-going-to-Bengal
लखीसराय,06 मार्चः

लखीसराय पुलिस ने अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से हथियारों की भी बरामदगी हुई है। इन हथियारों को बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई शुक्रवार की देर शाम की गई है। एसपी सुशील कुमार ने शनिवार क प्रेसवार्ता के जरिए जानकारी दी कि ट्रेन के माध्यम से हथियार तस्कर हथियारों की खेप ले जाने की तैयारी में थे। गुप्त सूचना थी कि लखीसराय से ही तस्कर बंगाल के लिए रवाना होने वाले हैं। इसी क्रम में मेदनीचौकी थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप, कबैया ओपी प्रभारी राजीव कुमार और डीआइओ की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान लखीसराय स्टेशन के पुल के नीचे छह लोगों को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि वे लोग हथियार तस्कर हैं।

 तस्करों के पास से आठ देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 64 पीस 315 बोर की गोली, छह पीस 7.65 बोर की गोली, दो बाइक, दो मोबाइल व तीन हजार के करीब रुपए बरामद किए गए हैं। इनमें से कुछ लोग हथियारों की तस्करी को लखीसराय स्टेशन से ही उपासना एक्सप्रेस से जाने वाले थे। नदिया जिले में हथियारों की सप्लाई करनी थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: