छठी कक्षा की छात्रा को अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

  • Jan 12, 2019
Khabar East:Sixth-std-student-kidnapped-gangrape
गिरिडीह, 12 जनवरी:

इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला गिरिडीह में समाने आया है जहां एक सरकारी स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को तीन युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग छठी कक्षा की पढ़ने वाली छात्रा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दरिंदो ने हैवानियत की हद पार करते हुए उसकी पिटाई कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शरीर व प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया। डरी-सहमी पीड़ित छात्रा गुरुवार को महिला थाना गिरिडीह पहुंचकर शिकायत की है। अभी वह गहरे सदमे में है। लड़की की प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया गया है।

शिकायत मिलते ही महिला थाना प्रभारी विध्यवासिनी सिन्हा ने बाल सुरक्षा समिति को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया। वहां उसकी जांच की गई। शुक्रवार को भी जांच होगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बीएन झा ने बताया अब तक की जांच से ऐसा लग रहा है कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई है। सर व शरीर के अंदरूनी हिस्सों में काफी चोट के निशान मिले हैं। हालांकि स्पष्ट तौर पर जांच रिपोर्ट आने के बाद बता सकते हैं। बच्ची अभी काफी सदमे में है।

Author Image

Khabar East