झामुमो विधायक को स्पीकर ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

  • May 08, 2021
Khabar East:Speaker-administered-oath-to-JMM-MLA-and-secrecy
रांची,08 मईः

झारखंड के देवघर जिले की मधुपुर विधानसभा सीट से झामुमो के विधायक व झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने आज झारखंड विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलाई। आपको बता दें कि दो मई को मधुपुर उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की है। बीजेपी के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को इन्होंने पराजित किया था। झारखंड विधानसभा में पंचम विधानसभा के सदस्य के रूप में हफीजुल हसन ने आज शनिवार को शपथ ली। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि झारखण्ड विधानसभा कार्यालय में आज मधुपुर से विधायक और झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झामुमो गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन ने जीत दर्ज की। बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 5247 वोट से पराजित किया। इस उपचुनाव में नोटा तीसरे स्थान पर रहा। नोटा के पक्ष में 5121 वोट पड़े। झामुमो प्रत्याशी रहे हफीजुल हसन को 1,10,783 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 1,05,491 वोट मिले।

Author Image

Khabar East

  • Tags: