झारखंड की सीमाओं पर बढ़ी सख्ती, आने जाने वालों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी

  • Apr 07, 2020
Khabar East:Tightening-on-the-borders-of-Jharkhand-strict-monitoring-is-being-kept-on-the-visitors
रांची,07 अप्रैलः

झारखंड में कोरोना के चार मरीज पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य की सीमाओं में सख्ती बरती जा रही है। कोरोना के मद्देनजर झारखण्ड से सटे सभी सीमाएं सील कर दी गयी हैं। पुलिस प्रशासन सीमाओं पर विशेष एहतियात बरतते हुए चौबीसों घण्टे अलर्ट मोड में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा मूरी थाना और झालदा थाना के तुलिन ओपी को जोड़ती है। इस रास्ते एक राज्य से दूसरे राज्य में आने जाने वालों की कड़ी निगरानी की जा रही है। बार्डर पर दोनों राज्यों के पुलिस बलों की तैनाती की गई है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित आने जाने वाले बड़े छोटे वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। राज्य के सीमाक्षेत्र में कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन में आसानी से पुलिस से बचकर नहीं जा सकता। कड़ी धूप के बावजूद पुलिस जवान झारखण्ड बंगाल के बॉर्डर पर धारा 144का उल्लंघन करने वाले और बेवजह आवाजाही करने वालों से सख्ती से निपट रहे हैं। वहीं संदिग्ध लोगों पर पुलिस बल विशेष चौकसी बरत रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: