नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोपी ट्रस्‍ट संचालक परिवार समेत फरार

  • Jun 15, 2021
Khabar East:Trust-operator-accused-of-sexual-exploitation-of-minor-girls-absconded-along-with-family
रांची,15 जून:

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के खडंगाझाड़ स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट संचालक के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल हाल में ट्रस्ट से फरार हुई एक अन्य नाबालिग ने जानकारी दी कि ट्रस्ट संचालक हरपाल सिंह थापर, संचालिका सह सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की (हरपाल सिंह की पत्नी), वार्डन गीता देवी व गीता देवी का बेटा आदित्य सिंह विदेश भाग गए हैं। बच्ची ने बताया कि उसने हरपाल सिंह थापर और उसके वकील से बातचीत के दौरान यह बात सुनी।

ट्रस्ट से शिफ्टिंग के दौरान दो लड़कियों के भागने की बात सामने आई थी। इनमें से एक घाटशिला व दूसरी बिरसानगर की रहने वाली थी। पूर्व सूचना के अनुसार, पुलिस ने दावा किया था कि उक्त दोनों लड़कियों की खोजबीन करने उसके घर गये थे, लेकिन वहां नहीं मिली थी। जबकि घाटशिला की रहने वाली नाबालिग लड़की ने बताया कि वह ट्रस्ट से निकलने के एक दिन बाद घाटशिला स्थित घर पहुंच गयी थी ले‍किन रविवार रात पुलिस ने दोबारा उसके घर पर छापेमारी की। वह घर पर ही छिपी रही और चुपके से फिर फरार हो गई। हालांकि लड़की ने अपने नये ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी।

अब तक पुलिस शिफ्टिंग के दौरान ट्रस्ट से दो लड़कियों के गायब होने का दावा कर कर रही है। एसएसपी ने कहा कि इनमें से एक बिरसानगर व दूसरी घाटशिला की रहने वाली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट से दो नहीं बल्कि तीन लड़कियां गायब हुई हैं। दरअसल ट्रस्ट मे 43 लड़के-लड़कियां थीं। दो पीड़ित लड़कियों के पुलिस संरक्षण में जाने के बाद 41 लड़के-लड़कियां ट्रस्ट में रह रहे थे। वहीं शिफ्टिंग के दौरान सिर्फ 38 लड़के-लड़कियां ही टीम को मिले। दरअसल घाटशिला की रहने वाली नाबालिग ने बताया कि ट्रस्ट में रहने वाली वहां की वार्डन गीता देवी की बेटी भी पुलिस के डर से भाग गई है। वह बारीडीह की रहने वाली है। उसने बताया कि गीता देवी का असली नाम गीत कौर है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: