पिकनिक करने गए दो दोस्तों की लेक में डूबने से हुई मौत

  • Sep 18, 2019
Khabar East:Two-friends-who-went-to-picnic-died-due-to-drowning-in-the-lake
जमशेदपुर,18 सितंबरः

जिले के बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना डैम में डूबने से मंलगवार को दो दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक करने गए थे। इसी दौरान सभी दोस्त लेक में नहाने उतरे, लेकिन अचानक उनमें दो दोस्त डूबने लगे। उन्हें बचाने के क्रम में इन दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी।जानकारी के अनुसार मृत इन दोनों युवकों में एक- समीर, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड के करीम सिटी कॉलेज के समीप का रहने वाला है। दूसरा- पुली, गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के ख्वाजा कॉलोनी का रहने वाला है। समीर व पुली अपने 8 दोस्तों के साथ पिकनिक करने डिमना लेक गये थे। बताया जाता है कि पुली सऊदी अरब से पैसे कमाकर जमशेदपुर आया था और उसने ही पार्टी दी थी। पुली अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से दोस्तों के साथ गया था। पहले सभी दोस्तों ने पार्टी की, फिर डैम में नहाने लगे। इसी दौरान दो लड़के डूबने लगे। उनको बचाने में पुली और समीर लग गए। सारे युवक तो निकल गए, लेकिन समीर और पुली खुद डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

Author Image

Khabar East

  • Tags: