जहानाबाद में मिट्टी की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, दो महिलाएं घायल

  • Sep 17, 2021
Khabar East:Two-girls-killed-two-women-injured-after-earthen-wall-collapses-in-Jehanabad
जहानाबाद,17 सितंबरः

जहानाबाद में मिट्टी की दीवार गिरने से दो बच्चियों की दबने से मौत हो गयी। जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार जिले के शकूराबाद थानाक्षेत्र के बिरो बिगहा गांव में लगातार बारिश होने के कारण मिट्टी के मकान की दीवार गिर गयी जिसकी वजह से घर में सो रही 6 वर्षीय ब्यूटी कुमारी 10 वर्षीया बंदना कुमारी मिट्टी के मलबे के नीचे दब गयी। इससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी। इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एकजुट होकर सभी को मलबे से बाहर निकाला। सभी को शकूराबाद पीएचसी में ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा दो बच्ची को मृत घोषित कर दिया और दो महिलाओं की चिंताजनक हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: