पिकअप वैन पलटने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

  • Jan 11, 2019
Khabar East:Two-people-killed-five-injured-in-pick-up-van-overturn
रांची,11 जनवरीः

झारखंड के पलामू में पिकअप वैन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पांकी थाना क्षेत्र के होटवाग वरदान पुल के समीप पेश आया। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ये दुर्घटना घटी। वैन लातेहार जिले के मनिका से पलामू के पाटन के अंगरा गांव लौट रही थी। तभी गुरुवार देर रात ये हादसा हुआ। कुहासे और रफ्तार के कारण वैन पलट गई। वैन पर सवार सभी लोग अंगरा गांव के ही रहने वाले हैं और एक समारोह में हिस्सा लेने मनिका गये थे। दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल पांच लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: