पागल व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दो व्यक्ति की ले ली जान, आईआईसी समेत तीन पुलिस कर्मी घायल

  • Jan 17, 2019
Khabar East:Two-persons-killed-three-policemen-including-IIC-injured-by-stone-attack-by-insane-person
नयागढ़, 17 जनवरीः

नयागढ़ जिले के ओड़गाँव बाजार में गुरूवार को एक पागल व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दो व्यक्ति की जान ले ली। इतना ही नहीं पागल व्यक्ति के हमले का शिकार ओड़गाँव पुलिस स्टेशन के आईआईसी और तीन पुलिस कर्मी भी हुए हैं। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह ओड़गाँव बाजार में एक पागल व्यक्ति ने अचानक लोगों पर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने लोगों पर पत्थर से हमला करने के साथ लाठियां भी बरसाई। इस घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य एक व्यक्ति की मौत नयागढ़ जिला मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

दूसरी ओर जब ओड़गाँव पुलिस आईआईसी पागल व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे तो वह भी उसके हमले का शिकार हो गए।

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त युवक मानसिक रूप से पूरी तरह पागल है। बीते तीन दिनों से उक्त पागल व्यक्ति इलाके में उत्पात मचा रहा है।

बताया गया है कि उक्त पागल व्यक्ति को पकड़ने के लिए ओड़गाँव पुलिस और शरणकुल पुलिस प्रयास कर रहे हैं।     

      

Author Image

Khabar East