सीएम आवास के पास पार्किंग को लेकर बवाल, युवक को बुरी तरह पीटा

  • Sep 17, 2020
Khabar East:Uproar-over-parking-near-CM-residence-youth-beaten-up-badly
कोलकाता,17 सितंबरः

मुख्यमंत्री निवास इलाके में पार्किंग को लेकर झमेला शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की आंख में गंभीर चोट आई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निवास के पास अर्थात 366 कालीघाट रोड पर 67 साल के सजल साहा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात कुछ युवकों ने उनके घर के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। जिस पर सजल साहा ने आपत्ति जताई। इसके बाद ही झमेला शुरू हो गया। इसी दौरान सजल का बेटा संजय घर आया।

 आरोप है कि इसी दौरान संजय पर युवकों ने कथिर तौर पर हमला कर दिया। संजय को बुरी तरह पीटा गया। उसकी आंख में गंभीर चोट लगी है। स्थिति को देखते हुए पीड़ित के परिजनों ने तुंरत 100 नम्बर डायल किया। थोड़ी देर बाद ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख बदमाश घटनास्थल से निकल लिए।

 इसके बाद घायल अवस्था में संजय को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। हालांकि आंख में लगी चोट काफी गंभीर है। पीड़ित युवक की बहन ने बताया कि अगर पुलिस रात को समय पर नहीं पहुंची होती तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात में हुई इस घटना के बाद गुरुवार सुबह पीड़ित युवक के घर में कई पुरुषों और महिलाओं ने तोड़फोड़ की है। पूरा साहा परिवार भयभीत है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: