झारखंड में मौसम फिर लेगा करवट, कल से राज्य भर में छाएंगे बादल

  • Jan 21, 2022
Khabar East:Weather-will-turn-again-in-Jharkhand-clouds-will-cover-the-state-from-tomorrow
रांची,21 जनवरीः

झारखंड का मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इसके कारण रांची समूचे झारखंड में पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। झारखंड में बादल छाने के साथ बारिश के भी आसार जताए गए है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। मौसम केंद्र की पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी से रांची सहित झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 21 जनवरी की सुबह कोहरे के बाद दिन में धूप खिली। 21 से 24 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 23 से 20 और न्यूनतम 10 से 14 डिग्री रहेगा। 25 जनवरी से आसमान साफ होगा।

 भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची सहित झारखंड के उत्तरी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकती है। इस वजह से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: