शौच करने खेत गई एक महिला को जंगली हाथी ने कुचला, हालत नाजुक

  • Jul 04, 2020
Khabar East:Wild-elephant-crushed-a-woman-who-went-to-the-toilet-to-defecate-condition-critical
रांची,04 जुलाईः

बेड़ो वन क्षेत्र के नगडी मुंडा टोली गांव में शनिवार की अहले सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक जंगली हाथी ने 55 वर्षीय महिला पोकलो धान को कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार पोकलो धान सुबह में दो महिलाओं के साथ शौच करने के लिए बाहर खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान जंगली हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया. जिस दौरान महिला पास के एक गड्ढ़े में जा गिरी और बच गई। इधर, पोकलो के साथ गई महिलाओं ने भागते हुए शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीण पहुंचकर महिला की जान बचाई।

Author Image

Khabar East

  • Tags: