बिना दूल्हे के ही बारात लेकर निकल पड़ी है कांग्रेसः राजनाथ सिंह

  • Nov 15, 2018
Khabar East:congress-Got-out-with-a-procession-without-groom-said-by-Rajnath-Singh
रायपुर, 15 नवम्बरः

15 साल बाद भी जनता का विश्वास और भरोसा बीजेपी और मुख्यमंत्री रमन सिंह के ऊपर बढ़ा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे बीजेपी के स्टार प्रचारक व केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने उक्त बाते कही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देशभर में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां विश्वसनीयता के संकट से गुजर रही हैं। कांग्रेस की हालत इतनी कमजोर है कि अपनी ताकत खो चुकी है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट नहीं कर सकी। बिना दूल्हे के ही बारात लेकर आगे बढ़ गए है। जबकि रमन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने करिश्माई काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसका मतलब क्या है। जो राजनीतिक पार्टी अपना विश्वास खो चुकी, जिनकी बातों पर किसी को भरोसा नहीं उसका औचित्य क्या है ?  कांग्रेस की घोषणा पत्र आगे कहा कि दिवालिया बैंक में पोस्ट डेटेड चेक की क्या हालत होगी ?  बस ऐसा ही कांग्रेस का घोषणा पत्र है। पोस्ट डेटेड चेक की तरह हो गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2003 में मैं छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी था। इसलिए उस दौर की एक-एक घटना मुझे याद है। उस वक़्त मुझे रमन सिंह ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाऊंगा और अब परिवर्तन दिखाई दे रहा है। यह परिवर्तन प्रदेश के लोगों को ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था गरीबी हटायेंगे। गरीबी तो नहीं हटी और बढ़ गई। कांग्रेस के कार्यकाल में जीडीपी ग्रोथ रेट के कम्पेरिशन में मंहगाई दोगुना हुआ करता था। आज हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कह रहे हैं एमएसपी बढ़ाएंगे। ये राज्य नहीं बढ़ाता इसे केंद्र सरकार बढ़ाती है। कांग्रेस कर्जमाफी की बात कर रही है। लेकिन कर्नाटक में क्या हालत है इसे आप देख लीजिए।

Author Image

Khabar East