चूल्हा, सिगड़ी रखकर, आमजनता को फांसी पर लटका कांग्रेस ने किया गैस की कीमतें बढ़ने का विरोध

  • Feb 20, 2020
Khabar East:congresss-protested-against-union-minister-visit-and-price-hike-on-LPG
रायपुर. 20 फरवरी

 गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताआें ने चूल्हा, सिगड़ी रखकर उसमें खाना पकाया। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की है। पंकज मिश्रा के नेतृत्व मे गुरुवार को फ़ायर ब्रिगेड चौक पर कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध मे धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताआें ने रसोई गैस सिलेंडर और आम आदमी के पुतले को फांसी मे टांगकर व सिलेंडर को सामने रख चूल्हे मे खाना बना कर प्रदर्शन किया।

इधर, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- घट सकते हैं रसोई गैस के दाम

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि जो संकेत आ रहे है उनके मुताबिक रसोई गैस के दाम अगले महीने घटने की संभावना है। मंत्री प्रधान भिलाई में एक कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार को रायपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर  मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे है, अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण दाम बढे हैं। दाम बढ़ने से ग्राहकों के लिए 6 रुपये टैक्स इम्पेक्ट आया है। इसके बाद वह अपने तय कार्यक्रम के लिए भिलाई स्टील प्लांट के लिए रवाना हुए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: