17 संदिग्ध बांग्लादेशी समुद्री डाकू गिरफ्तार, ट्रॉलर जब्त

  • Aug 16, 2018
Khabar East:17-Bangladeshi-robbers-arrested
कोलकाता, 16 अगस्त:

बांग्लादेशी 17 संदिग्ध समुद्री डाकुओ को गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ ट्रॉलर (मछली मारने वाली नौका) को जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस से पहले सुंदरवन में मालटा नदी में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध नौका को देखा गया। पुलिस की नौका को देखकर आरोपितों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध नौका का पीछा कर उसे रोका।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस नौका से 17 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और नौका को जब्त कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार लोग बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के हैं। पुलिस अधिकारी ने संदेह व्यक्त किया कि गिरफ्तार बांग्लादेशियों के आतंकियों से संबंध हो सकते हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: