एम्स ने ओडिशा में फोनी चक्रवात से प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 93.89 लाख रुपए

  • Sep 19, 2019
Khabar East:AIIMS-gave-Rs-9389-lakh-to-Chief-Minister-Relief-Fund-for-the-victims-of-phony-cyclone-in-Odisha
भुवनेश्वर,19 सितंबरः

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने ओडिशा में फोनी चक्रवात से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में 93.89 लाख रुपए की राशि दान की है। एक अधिकारी ने बताया कि एम्स के निदशेक डॉ रणदीप गुलेरिया के साथ मिलकर एम्स संकाय एवं कर्मियों के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली स्थित ओडिशा भवन में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को यह चेक दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार एम्स के कर्मियों ने अपना एक-एक दिन का वेतन दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए कुल 93.89 लाख रुपये दान दिए। ओडिशा में तीन मई को आए चक्रवात फोनी ने भारी तबाही मचाई थी। पटनायक ने इस मदद राशि के लिए एम्स के चिकित्सिकों और कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया है। पटनायक ने जागा-कालिया की सर्जरी में शामिल चिकित्सकों, पराचिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों का भी शुक्रिया अदा किया। जागा-कालिया जुड़वा बच्चे हैं जिनका सिर जुड़ा हुआ था। एम्स के चिकित्सकों ने उनका सफल ऑपरेशन किया और छह सितंबर को इन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। ये बच्चे अब कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: