पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, सुनी 'मन की बात'

  • Jun 26, 2022
Khabar East:BJPs-national-spokesperson-Sambit-Patra-reached-Patna-listened-to-Mann-Ki-Baat
पटना,26 जूनः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की। इस दौरान साल 1975 में देश में इंदिरा सरकार द्वारा लागू किए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए इसे भारत के इतिहास का काला अध्याय बताया। पटना में भाजपा नेताओं के साथ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी 'मन की बात' सुनी। संबित पात्रा ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि आज बिहार में मेरा आगमन हुआ है। आज यहां बिहार भाजपा के नेताओं के साथ मन की बात सुना। संघर्ष के बाद किस प्रकार देश की जनता ने लोकतंत्र को स्थापित किया उसके विषय में पीएम मोदी ने मन की बात में बताया।उन्होंने कहा कि बिहसर की मिट्टी को नमन करता हूँ। क्योंकि आपातकाल के विरुद्ध बिहार की मिटटी ने युद्ध शुरू किया था। यह पावन मिट्टी है, मैं धन्य मानता हूं कि आज यहां आया हूं। जहां से लोकतंत्र का दोबारा शंखनाद हुआ। उन्होंने कहा कि आज पीएम ने भी 1975 में हमारे माता-पिता ने जो आपातकाल देखा है उसका उन्होंने जिक्र किया।

  'मन की बात' को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुना गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय जसवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, विधायक नन्द किशोर यादव, भिखूभाई दलसानिया के साथ-साथ बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि मन की बात में आज प्रधानमंत्री ने भी आपातकाल को बताया ऐसे में उन दिनों को लोग कैसे भूल सकते हैं। इतिहास में इसे काला अध्याय के रुप में जाना जाता है जिसके लिए कांग्रेस दोषी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: