झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमाई हुई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का जमीन खरीदारी मामले में मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। सांसद निशिकांत दुबे और पत्नी अनामिका गौतम लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी क्रम में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं से व गोड्डा के लोकसभा क्षेत्र के लोगों से गलत व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी कि सरकार मुझे वह मेरे परिवार को जेल भेजने पर आमदा है। सांसद दुबे ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा लेकिन यह हेमंत सोरेन खुद जेल जाएगा या बात ट्वीट पर लिखकर सांसद दुबे ने वादा किया है। वह इसकी अस्थाई कुर्सी का भी अंत होगा। यदि रावण का घमंड नहीं रहा तो इसका भी नहीं रहेगा।