पीएम मोदी ने सीएम नवीन पटनायक के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

  • Oct 16, 2019
Khabar East:PM-Modi-wishes-Naveen-on-his-birthday
भुवनेश्वर,16 अक्टूबरः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके 74 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्विटर ट्वीय किया कि  "ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।" इसके साथ ही पीएम मोदी ने पटनायक के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। वहीं, पटनायक ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"

 जानकारी के अनुसार  पटनायक आज यहां बीजद मुख्यालय में आयोजित होने वाले बीजद के जीवन बिन्दु कार्यक्रम में रक्तदाताओं के बीच अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। पार्टी राज्य भर में जीवन बिन्दु कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। सत्तारूढ़ दल ने आज एक दिन में 10,000 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा है।

उल्लेखनीय है कि पटनायक ने 3 मई को ओडिशा में आए चक्रवात फनी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अपने जन्मदिन का उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: