पार्टी ने नहीं दिया सम्मान, टीएमसी के ब्रिगेड सभा में लूंगा हिस्साः शत्रुघ्न सिन्हा

  • Jan 18, 2019
Khabar East:Party-has-not-given-due-respect-will-be-part-of-TMC-Brigade-meeting-Shatrughan-Sinha
कोलकाता, 18 जनवरीः

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के द्वारा शनिवार को होनेवाली ब्रिगेड सभा में भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा हिस्सा लेंगे। सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र मंच के प्रतिनिधि के तौर पर ब्रिगेड रैली में हिस्सा लेंगे। इस राजनीतिक समूह की शुरुआत भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की थी, जिसका समर्थन शत्रुघ्न सिन्हा भी करते हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी में सम्मान' नहीं मिला।

श्री सिन्हा केंद्र की भाजपा सरकार के कई निर्णयों को लेकर उसका विरोध करते रहे हैं, जिसमें नोटबंदी भी शामिल है। वह इन निर्णयों को वन मैन शो बताते रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि राष्ट्र मंच की तरफ से मैं कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। उन्होंने रैली में शामिल होने को उचित ठहराते हुए कहा कि भाजपा के कुछ नेता भी आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। अभी तक पार्टी के प्रति मेरी वफादारी पर सवाल नहीं किये जा सकते हैं। मैं भाजपा में तब शामिल हुआ, जब यह दो सांसदों की पार्टी थी और मैंने हमेशा इसे मजबूत करने के लिए काम किया है।  

Author Image

Khabar East