चुनावी बिगुल फूंकने आज राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़

  • Oct 22, 2018
Khabar East:Rahul-Gandhi-to-visit-Chhattisgarh-today
रायपुर,22 अक्टूबरः

विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंकने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ आएंगे। उनकी पहली सभा राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगी। वे किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रायपुर में वे लगभग छह घंटे और सम्मेलन स्थल पर लगभग एक घंटा रहेंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल दोपहर दो बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में भोजन करने जाएंगे। आधे घंटे बाद रिंग रोड से गोल चौक डीडीनगर होकर साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। किसान सम्मेलन के बाद वापस होटल आना होगा। कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारी पर चर्चा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक शाम 7.50 बजे के नियमित विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर नहीं जा पाएंगे, क्योंकि एसपीजी ने पीसीसी के प्रस्ताव को अनुमति नहीं दी। साइंस कॉलेज मैदान में 15 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा करेंगे। इसके पहले 2003 के चुनाव के पहले तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सभा हुई थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: