शर्मसार: स्कूल से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

  • Aug 16, 2018
Khabar East:School-girl-gang-raped
गढ़वा, 16 अगस्त:

राज्य के गढ़वा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्वतंत्रता दिवस मना कर स्कूल से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक, गढ़वा शाहपुर मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तहले नदी के पुल पर बुधवार को अचेतावस्था में पड़ी एक  किशोरी को वहां से उठा कर पलामू जिले की पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर उसने अपना परिचय तथा घटना की जानकारी दी। इसके आधार पर उसके परिजनों को अस्पताल प्रबंधन ने फोन से सूचना दी। अस्पताल पहुंचे किशोरी के पिता ने बताया कि वह पलामू जिले के एक विद्यालय में इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा है। सुबह वह गांव की अन्य लड़कियों के साथ झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लेने विद्यालय गई थी। वहां से लौटने के क्रम में वह एक ऑटो में रेहला थाना के सामने सवार हुई थी। एनएच 75 पर स्थित कोयल नदी का पुल पार किया था, तभी ऑटो में मौजूद युवकों ने उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। लड़की के पिता के अनुसार, इतना बोलने के बाद उनकी बेटी फफक-फफक कर रोते हुए बेहोश हो गई।

Author Image

Khabar East

  • Tags: