पटनासिटी के तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा साहब में प्रकाश उत्सव का आज अंतिम दिन

  • Jan 20, 2021
Khabar East:Today-is-the-last-day-of-Prakash-Utsav-at-Takht-Harmandir-Sahib-Gurudwara-Sahab-Patna-City
पटनासिटी,20 जनवरीः

तीन दिनों तक चलने वाला पटनासिटी के तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मनाए जाने वाले सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354 वें प्रकाश उत्सव का आज अंतिम दिन मुख्य प्रकाश पर्व है। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ही के दिन हिंदी महीना के पौष के अष्टमी को पटनासिटी में गुरु गोविंद सिंह महाराज का जन्म हुआ था और सिख समुदाय के लोग आज के दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व के लिए अलग दिवान सजाया गया है। पंजाब और महाराष्ट्र समेत कई जगहों से गुरुवाणी के लिए रागी जत्था पहुंचकर गुरु महाराज के घर सेवा दे रहे हैं। सुबह से दर्शन के लिए आम लोग समेत कई खास लोग भी पहुंच रहे हैं। डेढ़ बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे, आज देर रात जन्मोत्सव मनाया जाएगा ।

Author Image

Khabar East

  • Tags: