देवझरन जलप्रपात में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

  • Jan 19, 2020
Khabar East:Two-VSSUT-engineering-students-drown-at-Deojharan-waterfall
संबलपुर,19 जनवरीः

ओडिशा के संबलपुर जिले में एक झरना (जलप्रपात) में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी रविवार को बताया कि यह घटना तब हुई जब वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बुर्ला के 45 छात्रों का एक ग्रुप शनिवार को पिकनिक मनाने के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल देवझरन आया हुआ था। दोनों मृत छात्रों की पहचान अभिजीत सामल और सौम्य रंजन बेहुरिया के रूप में हुई है। ये दोनों कंप्यूटर विज्ञान विभाग तृतीय वर्ष के छात्र थे। प्राप्त खबर के अनुसार अभिजीत और रंजन दोनों झरना में नहा रहे थे तभी दोनों का पैर फिसल गया। पैर फिसले के कारण वह गहरे पानी में चले गए। इसके बाद दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अभिजीत सामल संबलपुर का जबकि सौम्य रंजन बेउरिया भोपाल,मध्य प्रदेश का रहने वाला था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उनके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है।

 वहीं, इस बारे में वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बुर्ला के जनसंपर्क विभाग के प्रभारी प्रो. पी.सी. स्वाईं ने कहा कि शनिवार को कार्य दिवस था और छात्र अधिकारियों को सूचित किए बिना पिकनिक मनाने गए थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: