डायन बताकर विधवा महिला को पीटा, आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

  • Mar 07, 2021
Khabar East:Widow-beaten-up-by-a-witch-police-files-a-case-against-eight-people
पाकुड़,07 मार्चः

झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव में एक विधवा महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर का समान, रुपया लूटा गया और उसे घर से तक निकाला गया। यह घटना घटना 28 फरवरी सुबह आठ बजे की है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत कर आठ लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने उल्लेख किया है कि घटना की सुबह 43 वर्षीय महिला मुगली हांसदा घर पर अकेली बेठी थी तभी अचानक गांव के ही ठकरन हेम्ब्रम, गजन सौरेन, रसका मुर्मू समेत आठ लोग लाठी डंडे से लैस होकर उसके घर में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने डायन कहते हूए उसके साथ मारपीट की और लाठी से घर तोड़ने लगे।

  महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान लक्ष्मी हेम्ब्रम और मोसोदी मरांडी ने मेरे घर में रखी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशी दस हजार रूपये और एक चांदी की चेन लेकर भाग गई। मारपीट करने से मना करने पर रसका मुर्मू ने मेरी बांह पकड़ कर जमीन में घसीटते हुए घर से निकाल दिया।

  पुलिस ने पीड़ित महिला की लिखित शिकायत पर ठकरन हेम्ब्रम, गजन सोरेन, रसका मुर्मू, सुनिल सोरेन, मौसोदी मरांडी, लक्ष्मी हेम्ब्रम सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: