सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

  • Oct 14, 2018
Khabar East:10-dead-in-road-accident-Chief-Minister-condoles-mourning
राजनांदगांव,14 अक्टूबरः

राजनांदगांव जिले में सोमनी के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ जा रही रही एक कार हाईवे पर ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार में सवार परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ओवरटेक करने की वजह से हुई। नवरात्र की वजह से यह हाईवे वनवे था। हादसे में घायल तीन लोगों को मनकी अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 7 लोगों को राजनांदगांव के सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहन बहुत तेज रफ्तार में थे, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। बड़ी मशक्कत के बाद कार से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया।इस घटना के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतक परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: