राजधानी में अब तक 130 पॉजिटिव केस, कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 294 क्वारेंटाइन सेंटर तैयार

  • May 29, 2020
Khabar East:130-positive-cases-so-far-in-the-capital-294-quarantine-centers-ready-to-deal-with-corona-infection
रांची,29 मईः

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक राजधानी रांची में 130 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। इधर, लॉकडाउन-4 के दौरान प्रवासी मजदूर काफी संख्या में वापस अपने घर लौट रहे हैं। इनमें पॉजिटिव मरीज भी पाए जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर जिला में कुल 294 क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। क्वारैंटाइन सेंटर में 945 कमरा और हॉल में क्वारैंटाइन सेंटर शामिल है। क्वारैंटाइन सेंटर में 5496 बेड भी लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में रांची जिला में कुल 950 लोग इन क्वारैंटाइन सेंटर में रखे गए हैं। हालांकि, प्रत्येक दिन मजदूरों को होम क्वारैंटाइन भी कराया जा रहा है। इधर, शुक्रवार से रिम्स का ओपीडी खोल दिया गया।

 वहीं, रांची में 10 कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी भी जिला प्रशासन की ओर से कर ली गई है। इसमें रिम्स के अलावा गांधीनगर अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो चुका है। गांधीनगर अस्पताल में कोई मरीज अभी भर्ती नहीं है। दरअसल, लोगों को लग रहा था कि रिम्स भर जाएगा तो इलाज कहां होगा। इसके बाद ही जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी थी।रांची आने वाले मजदूरों का जिला प्रशासन की ओर से डेटाबेस बनाया जा रहा है। मंगलवार तक के आंकड़े के अनुसार 4702 प्रवासी मजदूर रांची वापस लौट आए हैं। इसमें 1368 लोगों को पंचायत स्तर पर बने क्वाॅरेंटाइन सेंटर में रखा गया है।

 शुक्रवार से रिम्स के ओपीडी को खोल दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार रिम्स प्रबंधन ने शुक्रवार को ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिंह ने सभी डॉक्टरों को पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान रिम्स मैनपावर की कमी से जूझ रहा है। लेकिन, सामान्य मरीजों को भी देखना जरूरी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: