खुर्दा में 50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

  • Jun 09, 2026
Khabar East:3-Arrested-With-Rs-50-Lakh-Brown-Sugar-In-Khordha
भुवनेश्वर,09 जूनः

खुर्दा जिले में औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एस्टेट) थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

 पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंडस्ट्रियल एस्टेट थाना की टीम ने राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे "नशा मुक्त अभियान" के तहत यह कार्रवाई की।

खुर्दा के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित परशोत्तमदास ने बताया कि इस अभियान के दौरान लगभग 500 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जो क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित मादक पदार्थ आपूर्ति नेटवर्क का हिस्सा होने की आशंका है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस नेटवर्क के सप्लायर (आपूर्तिकर्ता), रिसीवर (प्राप्तकर्ता) और एक अन्य सहयोगी के रूप में हुई है।

 प्रारंभिक जांच में एक बड़े ड्रग्स गिरोह के शामिल होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए इसके पीछे और आगे के संपर्कों की जांच कर रही है।

 छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 18,000 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

एसपी ने बताया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के परिवार के सदस्य भी फिलहाल जेल में हैं। उन्होंने कहा कि पूरे सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए मामले की आगे जांच जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: