पहाड़ ढहने से एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी, स्थिति नाजुक

  • Oct 12, 2018
Khabar East:3-Of-A-Family-Critical-As-Hill-Collapses-On-Their-House
कटक,12 अक्टूबर:

कटक जिले के तिगिरिया थाना अंतर्गत बिष्णूपुर गांव में गुरुवार की देर रात पहाड़ का एक हिस्सा घर पर गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। गंभीर रुप से घायलों की पहचान कुन्ना स्वांई और स्वांई की पत्नी व बच्चे के रुप में किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घर में तीन लोगों सो रहे थे तभी अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर घर पर आ गिरा। इस घटना में तीन लोगों बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं।

स्थानीय लोगों और अग्निवाहक दल की मदद से उन्हें घर से बाहर निकाला गया।

शुरुआती दौर में तीनों को तिगिरिया अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: