हत्या के बाद युवक का शव बोरे में भरकर फेंका, आरोपी गिरफ्त से बाहर

  • Nov 17, 2019
Khabar East:After-the-murder-the-body-of-the-young-man-was-thrown-in-the-sack-the-accused-out-of-custody
रायपुर,17 नवंबरः

खारून नदी में मिले लाश मिले दो दिन हो गए, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। दरअसल लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की बात सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक आमानाका पुलिस मृतक की शिनाख्ती में जुटी है। लेकिन शिनाख्ती नहीं होने से जांच आगे नही बढ़ पा रही है। बता दें कि 15  नवंबर को आमानाका क्षेत्र के चांदनडीह में खारुन नदी के तट पर बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिली थी। नदी में नहाने गई महिलाओं ने लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। मृतक के शरीर पर करीब 14 चाकू के निशान मिले हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: