भविष्य में खेती सबसे लाभकारी व्यवसाय होगा : राज्यपाल

  • Jun 27, 2022
Khabar East:Agriculture-will-be-the-most-profitable-business-in-future-Governor
रांची,27 जून:

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 42वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि भविष्य के भारत में खेती-किसानी सबसे लाभकारी व्यवसाय होगा। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से हूं। किसानों की परेशानी एवं आशाओं से पूरी तरह वाकिफ हूं।

आज भले ही किसानों के लिए खेती अलाभकारी हो। बढ़ती आबादी और घटती खेती की जमीन सरकारों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। आने वाले कल में जिनके पास खेती वाली जमीन होगी, वही सबसे अमीर आदमी होगा।

भविष्य के भारत में खेती-किसानी सबसे लाभकारी व्यवसाय होगा। भारत तेजी से विकास कर रहा है। पहले की दुनिया भले ही मेड इन जापान और अभी मेड इन चाइना हो, लेकिन तकनीकी के बल पर विश्व का भविष्य मेड इन इंडिया होगा। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस ने कही।

Author Image

Khabar East

  • Tags: