भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आयोग को सौपा ज्ञापन, कृषि मंत्री दे इस्तीफा

  • Oct 01, 2018
Khabar East:BJP-Mahila-Morcha-submitted-a-memorandum-to-State-women-commission
भुवनेश्वर, 01 अक्टूबर:

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने ओडिशा महिला आयोग में महिलाओं पर अभ्रद टिप्पणी करने के आरोप में राज्य के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी के खिलाफ एक ज्ञापन सौपा है।

प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की उपाअध्यक्ष ऐश्वर्या बिसला के नेतृत्व में दस सदस्यीय दल ने प्रदीप हमारी के खिलाफ महिला आयोग के समाने जमाकर नारे बाजी की। ऐश्वर्या ने महिला आयोग की अध्यक्ष लोपामुद्रा बख्शीपात्रा को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

ऐश्वर्या ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बीजू जनता दल के सुप्रीमों व राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सदैव अपने पार्टी को महिलाओं के हित की पार्टी बताते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर कैबिनेट में बैठने वाले उनके ही मंत्री प्रदीप महारथी महिलाओं को अपमानित करने वाला बयान देते हैं। राज्य के कृषि की पद पर बैठा व्यक्ति महिलाओं को अपमानित नहीं कर सकता है। अगर नवीन पटनायक वास्तव में महिलाओं की हित के बारें में बात करते हैं या उनके अधिकार के लिए सदैव तत्पर्य है तो प्रदीप महारथी से तुरंत ही इस्तीफ ले। अगर राज्य सरकार महारथी पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो हम राज्य की महिला सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: