गैंगरेप के खिलाफ फूटा भाजपाइयों का गुस्सा, लाकेट चटर्जी सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

  • Jan 07, 2019
Khabar East:BJP-activists-furious-against-gangrape-many-activists-including-Lacket-Chatterjee-arrested
कोलकाता,07 जनवरीः

भाजपा नेता की पत्नी से कथित गैंगरेप के खिलाफ आज महानगर के हाजरा मोड़ पर भाजपाइय़ों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्री लाकेट चटर्जी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्तांओं को पुलिस ने गिऱफ्तार कर लिया। मोमबत्ती जलाकर उक्त गैंगरेप घटना का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।  वहीं, पुलिस जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वे सड़क पर ही बैठ गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जोर जबरन आंदोलन को रौंदने की नाकाम कोशिश की। पुलिस ने हम लोगो के साथ बल  प्रयोग किया। यहा विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर 24 परगना में एक महिला से गैंगरेप इसलिए किया गया क्योंकि उसका पति भाजपा का कार्यकर्ता है। आरोप है कि यह घटना पिछले दिनों खड़दह थानांर्गत पातुलिया ग्राम पंचायत के शिव मंदिर इलाके में घटी। पातुलिया ग्राम पंचायत के शिव मंदिर इलाके की निवासी महिला रात आठ बजे अपने बेटे को ट्यूटोरियल होम में पहुचाकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान शिव मंदिर इलाके के दो नकाबपोशों ने उनका रास्ता रोक लिया। नकाबपोशों के मुंह पर काला कप़ड़ा बंधा था। इसके बाद वे जबरन महिला को सड़क के किनारे बने निर्माणाधीन इमारत में ले गए जहां उसके साथ एक-एक कर चार लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गई। जब महिला को होश आया तो उसने स्थानीय लोगों को अपनी आपबीती बताई।

Author Image

Khabar East

  • Tags: