सीएम रघुवर दास ने मोरहाबादी मैदान में फहराया तिरंगा, लोगों को दी शुभकामनाएं

  • Aug 15, 2018
Khabar East:CM-Raghuvar-Das-hoisted-tricolor-in-Morahabadi-field-best-wishes-to-people
रांची,15 अगस्तः

देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में सीएम रघुवर दास ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। रांची के मोरहाबादी मैदान में सर्वप्रथम सीएम रघुवर दास ने ने परेड की सलामी ली उसके बाद झंडोतोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के लोगों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। झंडोतोलन के बाद सीएम रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा की पहले लोग भ्रष्टाचार के लिए झारखंड का नाम लेते थे। लेकिन आज झारखंड का नाम आते ही लोग विकास की बातें करते हैं। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का ये पावन पर्व हम झारखंडवासियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आता है। आप सबको पता है कि इन दिनों श्रावणी मेला चल रहा है। उन्होने कहा कि मुझे आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि श्रावणी मेले में देश विदेश से आने वाले शिवभक्तों के लिए विश्वस्तरीय इंतजाम किए गये हैं। श्रावणी मेले की जो तारीफ हो रही है, वो किसी एक आदमी या सरकार की प्रशंसा नहीं है, ये तारीफ आप सबकी है, ये झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की तारीफ है। ये आपके सहयोग, आपके भरोसे की जीत है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: